मुंबई की फिल्मी फिज़ाओं में एक नई कहानी ने दस्तक दी है। बी एस अली की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” की आधिकारिक घोषणा एक भव्य समारोह में की गई, जहां दिग्गज अभिनेता रमेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाने जा रहे हैं।ग्रीन वर्ल्ड मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन माही शंकर अग्रवाल कर रहे हैं। कास्टिंग डायरेक्टर सपना मल्होत्रा और आर्यन ने देशभर से नए कलाकारों को चुनकर उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया है। दत्तात्रेय गाडगे, निशा उपाध्याय, आयुष जैन, नंदिनी गौतम, रोशनी मिश्रा, उनाइज़ा कुरैशी, सिद्धि चोपड़ा, विराज तर्वे, विवान बिरार और चारवी सोनालकर जैसे कई नए चेहरे फिल्म में नजर आएंगे।

