प्राइम वीडियो ने एमएक्स ऑरिजिनल सीरीज़, वेटिंग है का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो बिल्कुल अनोखी और स्कैम को देसी अंदाज़ में पेश करने वाली कॉमेडी-ड्रामा है, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक मामूली-सी परेशानी को चूहे-बिल्ली के बेहद रोमांचक खेल में बदल देती है। पटना की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज़ में दिव्येन्दु और भुवन अरोड़ा आमने-सामने नजर आएंगे, जहाँ एक शातिर जुगाड़ इतना बड़ा स्कैम बनने की कगार पर पहुँच जाता है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी न हो। ट्रेलर में हमें दिव्येन्दु के किरदार सुगम मिश्रा की झलक मिलती है, जो एक रेलवे कॉन्स्टेबल है और चुनौतियों से भरी अपनी इस नई नौकरी में वह अपनी जगह जमाने और अपने सख्त नए बॉस से तालमेल बिठाने के साथ-साथ घर की परेशानियों से भी जूझ रहा है। दूसरी तरफ अफ़रोज़ हम्सा है, जिसका किरदार भुवन अरोड़ा उसने निभाया है। उसे टेक्नोलॉजी की अच्छी जानकारी है और वह और सिस्टम में सेंध लगाने का एक तरीका ढूंढ लेता है।

