साई  मांजरेकर शूटिंग के लिए पहुंचीं एस्टोनिया

मनोरंजन

अभिनेत्री साई म मांजरेकर इन दिनों एस्टोनिया में हैं। वह काम के सिलसिले में यूरोप गई हैं। हालांकि, उनकी आने वाली फिल्म के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी इस यात्रा ने उनकी अगली फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में साई एक नए अंदाज़ में नज़र आ सकती हैं। यह फिल्म यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी गर्मियों के मौसम में आगे बढ़ती है और यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।”बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी यूरोप के खूबसूरत माहौल में दिखाई जाएगी। ऐसे में एस्टोनिया इस प्रेम कहानी की खास जगह हो सकती है, जहां घर से दूर दो लोगों के बीच प्यार की कहानी आगे बढ़ेगी।