आती क्या खंडाला से गूंजा कर्जत

मनोरंजन

कर्जत की हरी-भरी वादियों में उस समय ग्लैमर और रियल एस्टेट का अनोखा संगम देखने को मिला, जब 92 एकड़ में फैले नीलकंठ वैली टाउनशिप का भव्य शुभारंभ सितारों की मौजूदगी में किया गया। इस खास मौके पर अभिनेता फैज़ल खान और अभिनेत्री सारा खान मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे।लेकिन जैसे ही मंच पर फैज़ल खान ने कदम रखा, माहौल पूरी तरह बदल गया। उनके मशहूर अंदाज़ और “आती क्या खंडाला” गीत पर प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं सारा खान ने अपने लोकप्रिय गीतों पर डांस परफॉर्मेंस देकर शाम को और भी रंगीन बना दिया। दोनों सितारों की ऊर्जा और दर्शकों से जुड़ाव ने लॉन्च को यादगार बना दिया।