अभिनेत्री शीना चोहान ने अपने दमदार अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया है। अपनी फिट और टोंड बॉडी के लिए जानी जाने वाली शीना ने सोशल मीडिया पर अपनी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग का एक पावर-पैक्ड वीडियो शेयर किया।वीडियो में शीना तेज किक्स, मजबूत पंच और फुर्तीले मूव्स करती नजर आ रही हैं। उनकी एकाग्रता और ऊर्जा साफ दिखती है। यह ट्रेनिंग पूरे शरीर की एक्सरसाइज है, जिससे कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है, पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और लोअर एब्स पर खास काम होता है। उनका यह वीडियो फैंस के लिए बड़ी प्रेरणा बन गया है।

