रिश्तों और रिवाज़ों का जश्न, ‘ज़ी रिश्तों का मेला’ 

मनोरंजन

‘ज़ी रिश्तों का मेला’ न्यू ईयर स्पेशल के साथ ज़ी टीवी एक बार फिर अपनी उस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, जिसमें पसंदीदा किरदार, दिल से जुड़ीं कहानियां और नए साल का जश्न एक साथ देखने को मिलता है। इस खास शाम की शुरुआत ‘जगद्धात्री’ की सोनाक्षी बत्रा ने जोशीले मराठी लोक गीत ‘मला जाऊ दे’ पर परफॉर्मेंस के साथ की। इसके बाद ‘वसुधा’ की प्रिया ठाकुर ने ‘संवार लूं’ पर दमदार बिहू डांस पेश किया। ‘सरू’ की मोहक मटकर ने ‘नगाड़ा नगाड़ा’ पर एनर्जी से भरपूर भांगड़ा कर माहौल बना दिया। इसके बाद ‘तुम से तुम तक’ की निहारिका चौकसे ने ‘ढोली थारो ढोल’ पर गरबा कर दर्शकों का दिल जीत लिया।शाम की आखिरी परफॉर्मेंस में सभी लड़कियां नई मां बनीं श्रद्धा आर्य के साथ मंच पर नजर आईं। ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता के किरदार से पहचान बना चुकीं श्रद्धा के साथ सभी ने मिलकर मशहूर बॉलीवुड गाने ‘देसी गर्ल’ पर ग्रुप परफॉर्मेंस की। इसी जश्न में चार चांद लगाए निया शर्मा ने, जो 6 साल बाद ज़ी टीवी पर लौटीं और ज़ी कुटुंब के सभी लड़कों के साथ ‘बिजुरिया’ गाने पर धमाकेदार ग्रुप परफॉर्मेंस दी।