कौन बनेगा करोड़पति अपने स्टार-स्टडेड सीज़न 18 प्रीमियर के लिए तैयार है, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होगा। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड के बड़े नाम आमिर ख़ान, प्रीति ज़िंटा और सनी देओल नज़र आएंगे। यह ओपनिंग एपिसोड थीम ‘सोचना पड़ेगा’ के साथ दर्शकों के लिए यादगार बनने वाला है। प्रीमियर के दौरान एक मज़ेदार सेगमेंट में प्रीति ज़िंटा ने बच्चन परिवार के साथ काम करने की अपनी प्यारी यादें साझा कीं ।
एक फ़ैन ने प्रीति से बच्चन परिवार के साथ उनके लंबे रिश्ते के बारे में पूछा। “आपने अमिताभ सर, या यूं कहें कि बच्चन परिवार के साथ कुल मिलाकर बहुत काम किया है। तो आपकी सबसे प्यारी याद क्या है?” मैं अमित जी के साथ काम करने के लिए बेताब थी… सच में बेताब….. और मैंने बहुत कोशिश किया , और फिर मैंने फिल्म साइन की अरमान, और मैंने डायरेक्टर हनी ईरानी से कहा, कि मैं यह फिल्म करूंगी अगर मेरा अमित जी के साथ एक सीन हो। तो उन्होंने कहा, ‘ठीक है, अगर तुम उनके साथ काम करने के लिए मर रही हो, तो सीन में मरना ही पड़ेगा।’ मेरा किरदार कोमा में था और अमिताभ जी आते हैं और मैं कोमा में थी। अमित जी, याद है? मैं इतनी कांप रही थी क्योंकि मरने की एक्टिंग करना बहुत मुश्किल था। मुझे बहुत अजीब लग रहा था क्योंकि कमरे में अमिताभ बच्चन मौजूद थे और मैं कांप रही थी, प्रीति आप सीन ख़राब कर रही हैं, प्रीति आप हिल रही हैं.. प्रीति।”

