अहान में ओल्ड-स्कूल रोमांटिक हीरो का आकर्षण 

मनोरंजन

‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफ़र अब ‘सैयारा’ के स्टार अहान पांडे को अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म में निर्देशित कर रहे हैं, जिसे यश राज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।अली का मानना है कि अहान में आज की पीढ़ी के किसी भी अभिनेता में न मिलने वाला एक ओल्ड-स्कूल रोमांटिक हीरो का आकर्षण है। वे कहते हैं, “मुझे अहान में जो सबसे ज़्यादा पसंद है, वह है उसकी सच्चाई। आज के दौर में, जब बहुत कुछ बनावटी और परफॉर्मेटिव लग सकता है, अहान अपने अभिनय में एक पुरानी ईमानदारी लेकर आता है — बिल्कुल उन रोमांटिक हीरोज़ की तरह जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं और जिन्हें प्यार किया है।