शो ‘जगाधत्री’ की कहानी एक ऐसी लड़की के सफर को दिखाती है, जिसे अपने ही घर में अनसुना किया जाता है, लेकिन वही लड़की आगे चलकर एक निडर अंडरकवर एजेंट बन जाती है। अपनी मां की मौत की असली वजह की तलाश करते हुए जगद्धात्री खतरनाक अपराधियों से लड़ती है, और ऐसे में उनका हर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। शो में फरमान हैदर, सायंतनी घोष, गीता त्यागी समेत कई कलाकार खास रोल्स में नज़र आ रहे हैं। सोनाक्षी बत्रा ने ‘जगद्धात्री’ के एक्शन सीन को लेकर बताया कि इस किरदार के एक्शन स्टाइल को तैयार करने में उन्हें किससे प्रेरणा मिलती है। सोनाक्षी ने बताया कि इसके पीछे उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हैं।“प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस में जो बात सबसे अलग नजर आती है, वो यह है कि वह एक्शन के साथ साफ जज़्बात भी दिखाती हैं। उनके एक्शन में सिर्फ ताकत नहीं, मकसद भी होता है। उनके सीन में हर मूव साफ और सोच समझकर किया हुआ लगता है।

