मिथुन और पलक  देंगे धर्मेंद्र को  श्रद्धांजलि

मनोरंजन

24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में संगीत की गूंज के बीच, महान एक्टर धर्मेंद्र जी को एक खास श्रद्धांजलि दी जाएगी। मशहूर म्यूजिक कंपोजर मिथुन और सिंगर पलक मुच्छल अपने सुरों से उनके शानदार सफर और सिनेमा पर उनके गहरे असर को मंच पर जिंदा करेंगे। साल 2005 में ज़ी सिने अवॉर्ड्स में धर्मेंद्र जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था, “मुझे अवॉर्ड्स बहुत कम मिलते हैं, लेकिन जब भी मिलते हैं, मुझे लगता है कि मेरे फैंस खुद को मुझमें देखते हैं। अब जब मैं यह अवॉर्ड अपने हाथ में लेता हूं, तो मुझे अपने फैंस नजर आते हैं, इसलिए मैं यह शाम अपने सभी प्यारे फैंस को समर्पित करता हूं।”इस खास श्रद्धांजलि से पहले, मिथुन ने इस प्रस्तुति को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं और बताया कि वो मंच पर क्या खास लेकर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, “इस साल ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में मैं और पलक, महान एक्टर धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं। भारतीय सिनेमा के कई बेहतरीन गाने उनके नाम से जुड़े हैं, जिनमें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, मदन मोहन और पंचम दा जैसे महान म्यूजिक डायरेक्टर्स का संगीत शामिल है।