दिलों को छू गया ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर 

मनोरंजन

फिल्म ना जाने कौन आ गया का ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन विकास अरोड़ा ने किया है, जबकि निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है। 2 मिनट 26 सेकंड का ट्रेलर एक भावुक संवाद  “प्यार बड़ी कमाल की फीलिंग्स होती है” से शुरू होता है और दर्शकों को सीधे इमोशन की दुनिया में ले जाता है। जतीन और मधुरिमा की मासूम प्रेम कहानी, उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच पनपती नजर आती है। बर्फीली पहाड़ियां, शांत झीलें और सुकून भरे दृश्य कहानी को संवेदनशील स्पर्श देते हैं।