उर्वशी ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में 

मनोरंजन

उर्वशी रौतेला अब एक बार फिर अपने अभिनय के नए रंग के साथ दर्शकों के सामने लौटने को तैयार हैं। ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का दूसरा सीजन सिर्फ एक क्राइम ड्रामा नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और रिश्तों की गहराई को उजागर करने वाली कहानी बनने जा रहा है। इस बार शो का फोकस उर्वशी के किरदार पर है, जो एक पुलिस अधिकारी की पत्नी के रूप में न केवल मजबूत बल्कि बेहद संवेदनशील और संतुलित व्यक्तित्व को दर्शाता है।इस भूमिका को जीवंत बनाने के लिए उर्वशी ने  असली जीवन के अनुभवों को आत्मसात किया। साड़ी पहनने के तरीके से लेकर संवादों के लहजे तक, उन्होंने हर पहलू को बारीकी से अपनाया।