बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन 

मनोरंजन

बिग एफएमने मुंबई के सहारा स्टार में बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स मुंबई के चौथे संस्करण का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ग्लैमर, महत्वाकांक्षा और जश्न का शानदार मेल देखने को मिला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशिष शेलार, कल्चरल अफेयर्स मिनिस्टर, महाराष्ट्र सरकार और रितु राजेश तावड़े, मुंबई की महापौर मौजूद थीं। उन्होंने विजेताओं को प्रतिष्ठित बिग इम्पैक्ट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मनोरंजन जगत के कई प्रसिद्ध कलाकार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम औरभी खास बन गया। बोमन ईरानी, ईशा देओल, चित्रांगदा सिंह, मेधा राणा, करण टैकर, विशाल जेठवा, अशनूर कौर और रित्विक धनजानी जैसे कलाकारों की मौजूदगी से समारोह में जोश और उत्साह और बढ़ गया।