टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में बिहार दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इस मौके पर भारतीय समुदाय के लोग, विशेष अतिथि और भारत के मित्र एक साथ आए और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान का जश्न मनाया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे यह अवसर और भी खास बन गया।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जापान में भारत की राजदूत महामहिम नगमा मोहम्मद मलिक थीं। उन्होंने अपने संबोधन में बिहार के ऐतिहासिक महत्व और उसकी बढ़ती वैश्विक पहचान पर प्रकाश डाला।इस मौके पर पंकज त्रिपाठी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “बिहार की मिट्टी से जो सादगी, संघर्ष और संवेदनशीलता मिलती है, वही मेरी पहचान की नींव है।

