सीरत ने  दिखाया ‘रानी से देवी’ वाला अंदाज़

मनोरंजन

अभिनेत्री सीरत कपूर ने हाल ही में एक शानदार बनारसी  साड़ी पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।  यह क्लासिक साड़ी एक बार फिर साबित करती है कि छह गज की यह पारंपरिक विरासत कभी भी फ़ैशन से बाहर नहीं होती। मस्टर्ड येलो रंग में बनी यह साड़ी, नाज़ुक फ्लोरल डिज़ाइन और कॉन्ट्रास्ट डीप रेड ब्लाउज़ के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई दी। इसकी कीमत करीब ₹36,000 बताई जा रही है, जो इसे एक प्रीमियम और आकर्षक विकल्प बनाती है।

इस लुक को और सांस्कृतिक स्पर्श देने के लिए सीरत कपूर  ने इसे टेम्पल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया। उनकी हेवी नेकपीस और जुमके इस लुक को रॉयल फील दे रहे थे, बिना इसे ओवरपावर किए।