इन्दौर | शहर के भविष्य को दिशा देने वाली एक व्यापक और दूरदर्शी योजना के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इन्दौर नगर निगम का वर्ष 2026-27 बजट पेश किया गया।
महापौर के अनुसार “भविष्य की बात, समग्र दृष्टि के साथ” के मूल मंत्र पर आधारित यह बजट शहर के हर वर्ग, हर क्षेत्र और आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त आधारभूत संरचना, बेहतर नागरिक सुविधाएं और सतत विकास पर विशेष फोकस किया गया है।
महापौर का कहना है कि यह बजट इंदौर के Vision 2050 को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिसमें विकास और नवाचार को समान महत्व दिया गया है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ़ जल प्रबंधन, डिजिटल प्रगति और हरित विकास जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल कर शहर के दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव रखी गई है।
महापौर के अनुसार कुल मिलाकर, नगर निगम बजट 2026-27 इंदौर को देश का अग्रणी और मॉडल शहर बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है, जो आने वाले 25 वर्षों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

