(भोपाल) राजेंद्र तिवारी महाधिवक्ता शशांक शेखर और अजय गुप्ता अतिरिक्त महाधिवक्ता

Uncategorized

भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश में नई सरकार के बनते ही नए महाधिवक्ता की नियुक्ति कर दी गई है। जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी को नए महाधिवक्ता का प्रभार सौंपा गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर और अजय गुप्ता को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया है। विधि एवं विधाई कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
उल्लेखनीय है, शशांक शेखर पूर्व महाधिवक्ता विवेक तंखा के जूनियर और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के सचिव पद पर कार्यरत थे वहीं अजय गुप्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।
एसजे/गोविन्द/18दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *