3 साल से फरार 20,000/- का ईनामी तस्कर धराया

इंदौर

इन्दौर | नशे पर प्रहार अभियान के तहत थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर एवं नारकोटिक्स सेल प्रकोष्ठ मंदसौर टीम के संयुक्त प्रयास से 3 साल से 20,000/- रुपये का ईनामी और 3 साल से फरार आरोपी अंतर राज्यीय आरोपी हरिराम विश्नोई पिता भैयाराम बिश्नोई निवासी ग्राम कारावड़ी जिला जालौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर में अपराध क्रमांक 04/23 धारा 8/18, 29, 25 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज था जिसमें वह 03 वर्षों से फरार चल रहा था। मामला 28 अप्रैल 2023 का था जब महू नीमच फोरलेन रोड से नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने एक ट्रक पकड़ा जिसमें 80 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर सुजानाराम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सुजानाराम ने संदेही हरीराम पिता भैयाराम विश्नोई का नाम लिया गया था जिसकी तलाश हेतु नारकोटिक्स टीम लगातार प्रयास कर रही थी। उसके काफी समय से मणिपुर इंफाल में छिपे होने की सूचना भी मिल रही थी परन्तु वह ट्रेस नहीं हो पा रहा था। कुछ दिन पहले हरिराम की लोकेशन राजस्थान की प्राप्त होने पर टीम ने मुखबिरों को सतर्क किया और उनसे निरंतर संपर्क में रहते हरीराम की एक्जेक्ट लोकेशन ट्रेस कर कार्यवाही करते उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाही में थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर के निरी. राकेश चौधरी, निरी. भारत चावड़ा, उनि. अजय कुमार शर्मा के साथ आर .अभिषेक द्विवेदी, आर.प्रदीप पाल आर. विवेक कुशवाह, आर. इंद्रेश भदोरिया, आर. योगेश कदम का सराहनीय योगदान रहा। जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारी ने उद्घोषित इनाम टीम को तत्काल देने के साथ उन्हें बधाई दी।