निगमायुक्त सिंघल ने मौके पर देखी पाइपलाइन की स्थिति; अड़चनें दूर कर दोबारा शुरू कराया काम, तय समय में पूरा करने के निर्देश ::
इंदौर । अमृत-2 की पाइपलाइन बिछाने में आ रही अड़चनों के बीच नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सोमवार को एमआईजी क्षेत्र और पिंक सिटी पहुंचे। उन्होंने मौके पर काम की स्थिति देखी और रहवासियों से बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं। समस्याएं सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
अड़चनें दूर होने के बाद दोनों क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम फिर सुचारू रूप से शुरू कराया गया। आयुक्त ने संबंधित एजेंसी और मैदानी अमले को काम में तेजी लाकर इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण के दौरान नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। काम में आने वाली बाधाओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए और प्रगति की लगातार निगरानी की जाए।
:: नागरिकों से सीधे लिया फीडबैक ::
आयुक्त ने स्थानीय रहवासियों से बातचीत कर पाइपलाइन कार्य से जुड़ी दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए काम कराने और सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
अमृत-2 के नर्मदा चतुर्थ चरण के तहत शहर में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। निगम का जोर अब काम को गति देकर तय समय में पूरा कराने पर है।

