मुंबई । मई महीना बीतने में अब दो दिन बचे हैं और जून महीने में देशभर में बैंक छुट्टियों को लेकर जानकारी सामने आई है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आधिकारिक बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जून महीने में अलग-अलग त्योहारों, क्षेत्रीय आयोजनों और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कुछ अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों में ही रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।
- जून में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची
- 15 जून: इस दिन देश के केवल दो शहरों में बैंक बंद रहेंगे। आइजोल में ‘YMA Day’ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे एवं भुवनेश्वर में ‘राजा संक्रांति’ के कारण बैंक अवकाश रहेगा।
बाकी देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। - 25 जून: इस दिन केवल विजयवाड़ा में ‘मोहर्रम’ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। अन्य सभी शहरों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी।
- 26 जून: ‘मोहर्रम’ के कारण इस दिन देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे, जिनमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, कोची, कोहिमा, पणजी, शिलॉन्ग और शिमला शामिल हैं।
- 29 जून: इस दिन केवल शिमला में ‘संत कबीर जयंती’ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। बाकी पूरे देश में बैंकिंग कामकाज जारी रहेगा।
- 30 जून: आइजोल में ‘Remna Ni’ के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे।
- शनिवार और रविवार की छुट्टियां
त्योहारों के अलावा जून महीने में साप्ताहिक अवकाश के कारण भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे। - 7 जून: रविवार, 13 जून: दूसरा शनिवार, 14 जून: रविवार, 21 जून: रविवार, 27 जून: चौथा शनिवार एवं 28 जून: रविवार
- बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
बैंक छुट्टियों के दौरान शाखाओं में नकद जमा, चेक क्लियरेंस और अन्य ऑफलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते पूरा कर लें।

