परुल गुलाटी ने कर ली सगाई? 

मनोरंजन

अभिनेत्री और उद्यमी परुल गुलाटी ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और फॉलोअर्स के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या जल्द ही उनके घर शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं।शेयर की गई तस्वीर में परुल अपनी एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर नज़र आ रही हैं। तस्वीर में उनके चेहरे पर हैरानी और खुशी का मिला-जुला भाव दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि वह अपने बाएं हाथ की रिंग फिंगर में पहनी हुई एक चमकदार सॉलिटेयर रिंग भी दिखाती नज़र आ रही हैं। इस सहज और उत्साह से भरे पल ने लोगों के बीच यह अटकलें तेज कर दी हैं कि क्या अभिनेत्री ने सगाई कर ली है।

1 thought on “ परुल गुलाटी ने कर ली सगाई? 

Comments are closed.