नौशाद के दो चर्चित सॉन्ग  रिलीज 

मनोरंजन

टी-सीरीज़ आज देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक मानी जाती है। यह एक ऐसी म्यूजिक कम्पनी है जो हर विशेष मौके पर अपने संगीत प्रेमियों के लिए हर तरह के खास सॉन्ग लेकर आती है। इस बार रमजान के मौके पर फिल्म एवं टीवी अभिनेता मलिक नौशाद अहमद के दो चर्चित हिंदी वीडियो सॉन्ग रेहमतो की बारिश और ”माह-ए-रमज़ान है” रिलीज किये है जिन्हे गाया और सगीत से सजाया है चर्चित संगीतकार और गायक धनेश राज ने। जिन्हे शानदार अभिनय और निर्देशन से सजाया है अभिनेता मलिक नौशाद अहमद ने और इनके गीतकार भी अभिनेता मलिक नौशाद अहमद ही है। “बिग ग्लैमरस स्क्रीन” के बैनर निर्मित किये गए यह दोनों सॉन्ग टी-सीरीज़ इस्लामिक म्यूजिक चैनल पर चर्चित हो रहे है।