यश राज फिल्म्स की सैयारा हाल के वर्षों की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक बनकर उभरी। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और वायआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित इस फिल्म ने दुनियाभर में 580 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हुए भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रेम कहानी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस फिल्म ने अपनी मुख्य जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया और उन्हें इस पीढ़ी के सबसे बड़े जेन जी सितारों के रूप में स्थापित कर दिया।सैयारा अपनी रिलीज़ के एक साल पूरे कर रही है और इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए वायआरएफ ने ‘अहनीत’ (जैसा कि उनके प्रशंसक प्यार से उन्हें बुलाते हैं) के साथ एक यादगार पहल की। अहान और अनीत ने वेम्बली स्टेडियम पहुंचकर सैयारा के एक्सक्लूसिव कलेक्टर्स एडिशन विनाइल LP का अनावरण किया।

