एक कलाकार के करियर में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, जब महज़ एक महीने के भीतर दो बिल्कुल अलग रंगों की बड़ी फिल्में दर्शकों के सामने हों। अभिनेत्री शर्वरी इन दिनों ठीक ऐसे ही सुनहरे दौर से गुजर रही हैं। इम्तियाज़ अली की भावनात्मक फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अपने संवेदनशील अभिनय के लिए उन्हें दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है, वहीं अब उनकी निगाहें 3 जुलाई को रिलीज़ होने वाली यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर ‘ऐल्फा’ पर टिकी हैं। शर्वरी का कहना है कि अगर दोनों फिल्में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं, तो यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।

