राजकुमार हिरानी की बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू सीरीज़ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने जियोहॉटस्टार पर शानदार सफलता हासिल करते हुए प्लेटफॉर्म का अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बनने का गौरव प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, इस सीरीज़ ने किसी भी स्क्रिप्टेड शो के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी दर्ज की है। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ सहित छह भाषाओं में ट्रेंड करते हुए इस शो ने यह साबित किया है कि इसकी कहानी अपनी मूल भाषा की सीमाओं से कहीं आगे जाकर देशभर के दर्शकों से जुड़ने में सफल रही है।राजकुमार हिरानी ने कहा, “दर्शकों ने अपना समय देकर इस सीरीज़ के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। लगातार बिंज-वॉचिंग, दोबारा देखने की प्रवृत्ति और ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को मिला जबरदस्त प्यार हमारे लिए बेहद विनम्र कर देने वाला अनुभव है।

