‘रामायणम्’ का ट्रेलर रिलीज़

मनोरंजन

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्: पार्ट 1’ के निर्माताओं ने फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसने दुनिया भर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रेलर 30 जुलाई 2026 की सुबह हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया गया।दूरदर्शी निर्माता और फिल्मकार नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं ‘रामायणम्: पार्ट 1’, जो दुनिया की सबसे प्राचीन और प्रेरणादायक महागाथाओं में से एक पर आधारित दो भागों वाली भव्य सिनेमाई प्रस्तुति है।भगवान विष्णु राम (रणबीर कपूर) के रूप में जन्म लेते हैं, जिनका उद्देश्य धर्म और संतुलन की स्थापना करना है। उनके सामने खड़ा है रावण (यश)—एक अत्यंत शक्तिशाली, विद्वान, अजेय और अमर राक्षस राजा, जिसे स्वयं त्रिदेव का आशीर्वाद प्राप्त है और जिसका अहंकार तथा प्रतिशोध पूरे ब्रह्मांड को संकट में डाल सकता है।