स्पिरिचुअल हीलर, न्यूमरोलॉजिस्ट, टैरो कार्ड रीडर और रेकी हीलर आयुष गुप्ता ने अभिनेत्री हुमा कुरैशी के लिए एक विशेष टैरो रीडिंग साझा की है। इस रीडिंग में उन्होंने हुमा के करियर के साथ-साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर भी अपनी भविष्यवाणियां की हैं। टैरो कार्ड्स के आधार पर आयुष का मानना है कि हुमा एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रही हैं, जहां उन्हें नई पहचान, रचनात्मक विकास और इंडस्ट्री में लंबे समय तक सम्मान मिलने की संभावनाएं हैं।आयुष गुप्ता कहते हैं, “मैंने हुमा की ऊर्जा से जुड़कर उनके करियर के लिए ‘द स्टार’, ‘सिक्स ऑफ वैंड्स’ और ‘टू ऑफ पेंटाकल्स’ कार्ड निकाले। ‘द स्टार’ इस बात का संकेत देता है कि अब उनकी अलग पहचान और उनकी सच्चाई को लोग और अधिक स्वीकार करेंगे।

