मनोरंजन जगत में एक नई पीढ़ी तेज़ी से अपनी जगह बना रही है—ऐसी पीढ़ी जो सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि डिजिटल समझ, ऑडियंस कनेक्ट और बहुआयामी प्रतिभा के दम पर पहचान गढ़ रही है। इस उभरते परिदृश्य में काशिका कपूर, अनीत पड्डा और सारा अर्जुन जैसे नाम खास चर्चा में हैं, लेकिन काशिका कपूर की रफ्तार उन्हें इस दौड़ में सबसे आगे खड़ा करती दिख रही है।काशिका कपूर ने अपने डेब्यू के साथ ही यह साफ कर दिया कि वे सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की मजबूत दावेदार हैं। “आयुष्मती गीता मैट्रिक पास” में उनके प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें गंभीर कलाकार के रूप में स्थापित किया, वहीं टॉलीवुड प्रोजेक्ट “LYF” के जरिए उन्होंने पैन-इंडिया अपील भी हासिल की।

