स्मृति खन्ना ने शर्मीली लड़की, विलेन, देवी और कॉर्पोरेट जगत की पावरफुल महिला जैसे कई तरह के किरदार निभाए हैं। ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ और ‘गणेश लीला’ जैसे शो के लिए मशहूर स्मृति जानती हैं कि टाइपकास्टिंग क्या होती है और उन्होंने इससे खुद को बचाकर रखा है।, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं क्योंकि मेरा सफर काफी अलग रहा है। करियर की शुरुआत से ही मुझे कई तरह के किरदार निभाने का मौका मिला है।” उन्होंने कहा, “आज जब मैं कोई रोल चुनती हूं, तो ऐसे किरदार की तलाश करती हूं जिसमें दम हो, जो एक एक्टर के तौर पर मुझे चुनौती दे और मुझे अपनी कला का एक नया पहलू आज़माने का मौका दे।

