अनिल कपूर की 24 वापसी के लिए तैयार

मनोरंजन

जियोहॉटस्टार पर जल्द ही 24 की वापसी होने जा रही है। अनिल कपूर अभिनीत यह शानदार एक्शन-थ्रिलर भारतीय लंबे फॉर्मेट की कहानी कहने की दुनिया में एक अलग पहचान बना चुकी है। अपनी रियल-टाइम नैरेटिव, तेज रफ्तार और उच्च प्रोडक्शन क्वालिटी के कारण यह शो आज भी खास माना जाता है। इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर के दोनों सीज़न के एपिसोड 24 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होंगे, जहां हर शुक्रवार 8 एपिसोड जारी किए जाएंगे।