सैयामी को  आवाज़ देंगी श्रेया घोषाल

मनोरंजन

अभिनेत्री सैयामी खेर ने हाल ही में मशहूर पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल के साथ एक खास पल साझा किया। यह मुलाकात निर्देशक विक्रम फडनीस की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म के एक महत्वपूर्ण गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान हुई। सैयामी रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचीं, जहां श्रेया इस फिल्म के एक अहम गीत को अपनी आवाज़ दे रही थीं। सैयामी खेर ने कहा, “मैं हमेशा से श्रेया की बहुत बड़ी फैन रही हूं और उन्हें अपना दोस्त भी मानती हूं। फिल्म के निर्देशक विक्रम फडनीस ने बताया कि जब जावेद साहब ने इस गीत के बोल लिखे और हिमेश ने इसकी धुन तैयार की, तो हम सभी ने एकमत से श्रेया घोषाल का नाम चुना। इस गाने को ऐसी आवाज़ की जरूरत थी जो सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचे और हमें लगा कि श्रेया से बेहतर इसके लिए कोई नहीं हो सकता।