द डेमन ऑफ ड्रॉट’ की एंट्री! 

मनोरंजन

‘राणाबाली’ के मेकर्स ने फिल्म से हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया है। भारत के इतिहास की कुछ अनसुनी और सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस ऐतिहासिक फिल्म में विजय देवरकोंडा एक निडर योद्धा के रूप में और रश्मिका मंदाना ‘जायम्मा’ के रोल में नजर आएंगी। मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू के बर्थडे के मौके पर उनका  बेहद जबरदस्त कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया है। कल्ट हिट ‘द ममी’ फ्रैंचाइज़ी में ‘इमहोटेप’ का आइकॉनिक रोल निभाने के लिए मशहूर वोस्लू, इस फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मेकर्स ने उन्हें “द डेमन ऑफ ड्राउट – सर थियोडोर हेक्टर” के रूप में इंट्रोड्यूस किया है। 

1 thought on “द डेमन ऑफ ड्रॉट’ की एंट्री! 

Comments are closed.