थलपति विजय का आखिरी धमाका! 

मनोरंजन

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शुमार थलपति विजय के प्रशंसकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म सिर्फ एक बड़े बजट की मनोरंजक प्रस्तुति नहीं, बल्कि विजय के शानदार फिल्मी करियर का भावनात्मक समापन भी मानी जा रही है। यही वजह है कि इस घोषणा ने फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।निर्माता वेंकट के. नारायण ने इसे इतिहास रचने वाला पल बताते हुए कहा कि विजय का सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहा है और यह फिल्म उनके असाधारण योगदान को यादगार श्रद्धांजलि देगी।