‘पेंटेड फीलिंग्स’ का सफर जारी 

मनोरंजन

तलविंदर ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित ईपी ‘पेंटेड फीलिंग्स’ का पहला गीत ‘अस्से पास्से’ जारी कर दिया है। अपने खास संगीत और भावनात्मक कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले तलविंदर ने इस गीत के जरिए हमारे आसपास के लोगों और माहौल के हमारे व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव को खूबसूरती से पेश किया है।पंजाबी में ‘अस्से पास्से’ का मतलब आसपास या परिवेश होता है। गीत इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए बताता है कि हमारे साथ रहने वाले लोग किस तरह धीरे-धीरे हमारे बोलने, सोचने, व्यवहार करने और खुद को देखने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह बदलाव अक्सर इतना सहज होता है कि हमें इसका एहसास भी नहीं होता।