राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तड़का

मनोरंजन

फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अमित त्रिवेदी के जोशीले संगीत, कुमार के चुटीले बोल और जैस्मिन सैंडलस व सुधीर यादववंशी की दमदार आवाज़ ने इस गाने को एक परफेक्ट पार्टी एंथम का रूप दे दिया है। लंदन की रंगीन लोकेशनों पर फिल्माया गया यह गाना राघव जुयाल और पूरी स्टारकास्ट की शानदार एनर्जी, आकर्षक विजुअल्स और दमदार कोरियोग्राफी से भरपूर है, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करता है।अमित त्रिवेदी के अनुसार, गाने का उद्देश्य ऐसा संगीत तैयार करना था जिसे सुनते ही हर किसी का डांस करने का मन करे। यही वजह है कि ‘नच ले ललारिया’ फिल्म के हल्के-फुल्के, मनोरंजक और जश्न भरे अंदाज़ को पूरी तरह दर्शाता है।