रानी मुखर्जी को मानद डॉक्टरेट 

मनोरंजन

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मशहूर अभिनेत्री और समाजसेवी रानी मुखर्जी को 2026 के फेस्टिवल के दौरान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतिष्ठित ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ लेटर्स (मानद डॉक्टरेट) की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान 14 अगस्त 2026 को मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया जाएगा। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में रानी मुखर्जी के बेहतरीन योगदान के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों और समाज के वंचित वर्गों के लिए किए गए उनके लंबे सामाजिक कार्यों को मान्यता देता है।