‘पर्सनल ट्रेनर 2’ – महत्वाकांक्षा, की रोमांचक कहानी

मनोरंजन

हंगामा ओटीटी ने ‘पर्सनल ट्रेनर 2’ लॉन्च कर दी है। मुंबई की ग्लैमरस लेकिन बेहद प्रतिस्पर्धी फिटनेस दुनिया पर आधारित इस सीरीज में टीना दत्ता, आकांक्षा पुरी, पूनम पांडे और राहुल सुधीर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी मुंबई के एक खास और हाई-प्रोफाइल जिम के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और शहर के रसूखदार लोग अपनी पर्सनल लाइफ में वर्कआउट करने आते हैं। चमकते शीशों और फिट बॉडी के पीछे ताकत और प्रभाव की अलग ही बाजी चलती रहती है। यहां महत्वाकांक्षा सिर्फ सपनों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई बार आकर्षण एक हथियार बन जाता है और हर मोड़ पर धोखे की आहट सुनाई देती है। बदलते रिश्ते, टूटते भरोसे और बढ़ते दांव कहानी को लगातार रोमांचक बनाते हैं।