डॉ. देव डॉक्टर के रूप में अस्पताल लौट आए हैं

मनोरंजन

यादें शो दर्शकों के सामने अस्पताल की पृष्ठभूमि पर आधारित गर्मजोशी, हास्य और दिल छू लेने वाले पलों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। डॉ. देव (इक़बाल खान) अपनी ज़िंदगी को एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए फिर से संवारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब एक भावनात्मक मोड़ उनकी निजी यात्रा को अप्रत्याशित तरीके से बदलने वाला है।

डॉ. सनी (अनुराग शर्मा) बार-बार कोशिश करते हैं कि डॉ. देव को नुकसान पहुँचे और उनके फाइनल इंटरव्यू से पहले दवाइयों का डोज़ बढ़ा दिया जाता है। इसके बावजूद, डॉ. देव इंटरव्यू पास कर लेते हैं और आधिकारिक तौर पर डॉक्टर के रूप में अस्पताल लौट आते हैं। इस प्रकार, उस सफेद कोट को फिर से हासिल करते हैं, जिसने कभी उनकी पहचान बनाई थी। हालाँकि, सफेद कोट वापस पाना उनकी यात्रा का एक अहम् पड़ाव है, लेकिन यह पल तब फीका पड़ जाता है, जब डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण देती हैं और यह स्पष्ट कर देती हैं कि उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। यह भावनात्मक झटका देव को बदल देता है और वे अपने जज़्बात पीछे छोड़कर खुद का एक मज़बूत और ज़्यादा केंद्रित रूप अपनाने का निर्णय लेते हैं।