अपने  ताबूत की तलाश करती नज़र आएंगी शीना चौहान 

मनोरंजन

बॉलीवुड में इन दिनों सुपरनैचुरल थ्रिलर्स और रहस्यमयी कहानियों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। इसी बीच अभिनेत्री शीना चौहान अपनी आगामी फिल्म ‘’जस्टिस एंड डेथ’ ’ में एक ऐसे किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिसकी कल्पना करना भी काफी दिलचस्प है। इस फिल्म में शीना एक ऐसी भूतनी का किरदार निभा रही हैं, जो अपने ही रंगीन ताबूत की तलाश में भटक रही है। उनका यह किरदार न सिर्फ रहस्य और रोमांच से भरपूर है, बल्कि अभिनेत्री के लिए भी अब तक के सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है।

‘’जस्टिस एंड डेथ’ ’ में  शीना चौहान  के साथ राजश्री देशपांडे और बिदिता बाग भी अहम किरदार में नजर आईं। बप्पादित्य बंदोपाध्याय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण होममेड फिल्म्स और शंकर डे ने किया है। फिल्म में तीन फिल्मों से जुड़ी हुई कहानियां दिखाई देती हैं: साम्राज्य, जो न्याय, मानव समाज, आस्था, मृत्यु और अलौकिक दुनिया के अलग-अलग नाम सामने लाते हैं।