केबीसी पर जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा

मनोरंजन

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और अमिताभ बच्चनने कौन बनेगा करोड़पति के नए सीज़न का थीम ‘सोचना पड़ेगा’लॉन्च किया। ‘सोचना पड़ेगा’इस बात को सामने लाता है कि ज्ञान का सही उपयोग ही असली बढ़त देता है। कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 18का प्रीमियर सोमवार, 10 अगस्त को रात 9:00 बजे होगा, जो केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़नऔर सोनी लिवपर प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद शो सोमवार से शुक्रवार टेलीकास्ट होगा।

यह विचार एक सरल लेकिन गहरी समझ पर आधारित है आज के समय में जब ज्ञान सबके लिए आसानी से उपलब्ध हो गया है, असली प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त उन्हीं के पास होती है जो उसे समझ सकते हैं, जोड़ सकते हैं और लागू कर सकते हैं।

प्रोमो 1 – बिग बी कहते हैं,”आज-कल जवाब जो है वो हर जगह मिलने लग गया है, आपकी जेब मैं भी। नहीं समझे? अरे भाईसाहब आपके फोन पर। इसलिए इस बार केबीसी में हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है, जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब के लिए आपको सोचना पड़ेगा। जी हां, सोचना पड़ेगा”प्रोमो 2 – अमिताभ बच्चन अपने सिग्नेचर बैरिटोन में कहते हैं,”भूगोल, इतिहास और विज्ञान इन सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि, अब खेल जो है वो बदल गया है। केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलने वाला… ‘सोचना पड़ेगा,’… जी हां”

प्रोमो 3 – अमिताभ बच्चन कहते हैं, “देखिए आज AI ने दुनिया को बदल दिया है, और यह बदलाव जो हैना रुकने वाला नहीं है। जो कल तक नमुमकिन लगता था, वो आज पल भर में मुमकिन हो जाता है।