आयुष्मान  ने किया सुरक्षित बचपन का आह्वान 

मनोरंजन

महाराष्ट्र में यूनिसेफ समर्थित कार्यक्रम, जो सीज़नल माइग्रैशन से प्रभावित बच्चों को परिवार और समुदाय आधारित देखभाल के माध्यम से सुरक्षा प्रदान करता है, का दौरा किया प्रसिद्ध अभिनेता और यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय एम्बेसडर आयुष्मान खुराना ने महाराष्ट्र के जालना का दौरा किया और बच्चों तथा समुदायों से बातचीत की। यह दौरा यूनिसेफ समर्थित कार्यक्रम का हिस्सा था, जो सीज़नल माइग्रैशन से प्रभावित बच्चों को परिवार और समुदाय आधारित देखभाल के माध्यम से सुरक्षा प्रदान करता है।कई हाशिए पर रहने वाले परिवारों के लिए, मजबूरी में किया गया सीज़नल माइग्रैशन एक बार-बार होने वाली वास्तविकता है। बच्चों के लिए यह स्थिति बाल मजदूरी, बाल विवाह, शिक्षा में व्यवधान, उपेक्षा और हिंसा के जोखिम को बढ़ा सकती है।