रिचा चड्ढा ने अपनी पहली नॉन-फिक्शन सीरीज़ ‘मुसाफिरी’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। यह यूट्यूब की दुनिया में भी उनका पहला कदम है। रिचा ने खुद इस सीरीज़ को होस्ट, प्रोड्यूस और लिखा है। आठ एपिसोड की यह सीरीज़ ‘फ़ुल स्टॉप’ नाम के नए यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगी, जिसे रिचा चड्ढा और अली फज़ल ने लॉन्च किया है। पहला एपिसोड 25 सितंबर को आएगा और इसके बाद हर शुक्रवार एक नया एपिसोड रिलीज़ होगा।रिचा चड्ढा द्वारा होस्ट, प्रोड्यूस और लिखी गई आठ एपिसोड की यह सीरीज़ मुंबई को एक अलग नज़रिए से दिखाती है, जहां शहर की अनसुनी कहानियों, लोगों, जगहों और इतिहास से रूबरू होने की कोशिश की गई है।‘मुसाफिरी’, रिचा चड्ढा और अली फज़ल के प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटटंस स्टूडियोज़ की दूसरी प्रोडक्शन है। इससे पहले उनका प्रोडक्शन ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ काफी सराहा गया था और सनडांस में इसे कई बड़े सम्मान मिले थे।

