पीएम मोदी ने कहा- मानसून सत्र अत्यंत उत्पादक सिद्ध होगा

ताज़ा खबर देश

नई दिल्ली । संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू होता उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित किया| यहां उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सक्रिय मानसून देश के लिए लाभदायक होता है, उसी प्रकार यदि मानसून सत्र भी सकारात्मक और सक्रिय रहेगा तो वह अत्यंत उत्पादक सिद्ध होगा।
इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को सफल बनाने के लिए सभी दलों से आग्रह किया कि संसद में तर्क, तथ्य और लोकतांत्रिक संवाद के आधार पर सार्थक चर्चा हो। संसद पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सुबह संसद पहुंचे। विपक्ष ने स्पष्ट किया है कि वह नीट परीक्षा विवाद, शिक्षा व्यवस्था, राम मंदिर चढ़ावा मामले और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को पूरे सत्र के दौरान घेरने की रणनीति पर काम करेगा।