जब लोग आपको आपके किरदार के नाम से बुलाने लगें….

मनोरंजन

रसिका दुग्गल ने मिर्जापुर फ्रेंचाइज़ी में उनके निभाए बीना त्रिपाठी के किरदार ने भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित महिला किरदारों में अपनी खास जगह बनाई है। अब जब मिर्जापुर: द मूवी के ज़रिए यह लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी बड़े पर्दे पर आने जा रही है, रसिका ने उस किरदार के बारे में बात की  जिसने अपनी अलग पहचान बना ली हैरसिका दुग्गल ने कहा, “एक कलाकार होने की सबसे खूबसूरत बात यह है कि कभी-कभी कोई किरदार आपका कम और लोगों का ज़्यादा हो जाता है। मेरे दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए लोग अक्सर कहते हैं, ‘आपकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई।’ लेकिन मिर्जापुर के लिए ज़्यादातर लोग मुझे सिर्फ ‘बीना!’ कहकर बुलाते हैं। वे मुझसे ऐसे बात करते हैं जैसे वे उसे व्यक्तिगत रूप से जानते हों। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि इसका मतलब है कि उस किरदार ने लोगों की कल्पना और दिलों में अपनी जगह बना ली है।”हम सिर्फ अभिनय को याद नहीं रखते, बल्कि उन किरदारों की ज़िंदगी और सफर को याद रखते हैं। अगर कोई किरदार शो खत्म होने के बाद भी लोगों के साथ बना रहे, तो समझिए आपने कुछ सही किया है।”