राजौरा और गोविल को पीछे छोड़ बर्णवाल बने सीएस
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को दिल्ली में नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल की नियुक्ति ने प्रशासनिक हलकों में वरिष्ठता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। बर्णवाल से वरिष्ठ 1990 बैच के आईएएस डॉ. राजेश कुमार राजौरा प्रदेश में कार्यरत हैं, जबकि 1991 बैच के ही मनोज गोविल केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं, लेकिन इन दोनों को छोड़ राज्य सरकार ने अशोक बर्णवाल पर भरोसा जताया। निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन गुरूवार को कार्यमुक्त हो जाएंगे। इसके बाद दोपहर में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन कार्यभार संभालेंगे। गुुरुवार सुबह बर्णवाल 10 बजे से पहले मंत्रालय पहुंचें। जहां मौजूदा कक्ष में उन्हें बधाई देने के लिए अधिकारी पहुंचे।
राज्य शासन ने बुधवार देर रात 1991 बैच के अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया प्रशासनिक मुखिया नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश से पहले बर्णवाल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मेाहन यादव से भेंट की। इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन भी उनके साथ थे। केंद्र सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का सीईओ निुयक्त किया है। हालांकि जैन की एक साल की प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल अगले महीने 31 अगस्त को पूरा हो रहा था। इससे पहले ही जैन दिल्ली रवाना हो रहे हैं। 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। 2025 में रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार को 1 अक्टूबर से नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करनी थी, लेकिन अब चयन प्रक्रिया जुलाई में ही पूरी किए जाने की संभावना है।
प्रशासनिक अनुभव और निर्विवाद छवि बनी ताकत
जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव पद के लिए डॉ. राजेश राजौरा के नाम पर भी विचार हुआ था, लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन सकी। वहीं, मनोज गोविल के केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में सरकार ने अशोक बर्णवाल को जिम्मेदारी सौंपी। अशोक बर्णवाल की पहचान एक शांत, निर्विवाद और मेहनती अधिकारी के रूप में है। वे शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विभिन्न विभागों में लंबे प्रशासनिक अनुभव और तेज कार्यशैली के कारण उन्हें सरकार का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग का दायित्व भी रहा है और वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बर्णवाल को मजबूत प्रशासनिक अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है।

