कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर

मनोरंजन

नेक्सा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर जहां सितारों ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से महफिल सजाई, वहीं अभिनेत्री कृष्णा गौतम ने अपने सादगीभरे लेकिन बेहद स्टाइलिश ब्लू ब्लेज़र लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बिना किसी भारी-भरकम गाउन या चमकदार परिधान के, कृष्णा ने यह साबित कर दिया कि बेहतरीन टेलरिंग, आत्मविश्वास और क्लासिक स्टाइल का मेल ही असली फैशन की पहचान है। खूबसूरती से सिला हुआ ब्लू ब्लेज़र, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और स्लीक हेयरस्टाइल ने उनके व्यक्तित्व को और निखार दिया। उन्होंने एक्सेसरीज़ को बेहद मिनिमल रखा, जिससे पूरा फोकस उनके स्टाइलिश आउटफिट पर बना रहा।