यश की ‘टॉक्सिक’ का नया जादू

मनोरंजन

रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, भव्य प्रोडक्शन डिजाइन और यश-तारा सुतारिया की ताज़गी भरी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। इससे पहले रिलीज हुए ‘तबाही’ ने फिल्म की इंटेंस और भावनात्मक दुनिया से परिचय कराया था, जबकि ‘मदहोश’ कहानी के एक नए और रोमांटिक पहलू को सामने लाता है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के विजुअल स्केल, यश के दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और गीतू मोहनदास के निर्देशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।