जाने-माने कंपोज़र-सिंगर स्नेहा खानवलकर ने भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के साथ मिलकर पेश किया ‘भोजपुरी बवाल’ का ऑफिशियल एंथम — एक ऐसा गाना जो भारत के हृदय प्रदेश के गर्व, स्वैग और बेबाक अंदाज़ का जश्न मनाता है।2 अगस्त को शो के प्रीमियर से पहले, JioHotstar और COLORS ने ‘भोजपुरी बवाल’ का ऑफिशियल एंथम रिलीज़ किया है। यह एक हाई-एनर्जी म्यूज़िकल स्पेक्टेकल है, जो भोजपुरी मनोरंजन की शान, जुनून और उसके ज़िंदादिल, बड़े और बेबाक अंदाज़ का जश्न मनाता है। इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े सितारों को एक साथ लाने वाला यह एंथम दर्शकों को पहली बार ‘भोजपुरी बवाल’ की दुनिया, उसके स्वैग और सांस्कृतिक गौरव की एक शानदार झलक देता है।

