Cinemaganj Films ने मुंबई में आयोजित एक भव्य इवेंट में अपनी हिंदी फीचर फिल्म का लव लॉटरी: शीर्षक और लोगो लॉन्च किया। कार्यक्रम में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रिएटिव टीम मौजूद रही, जहां कहानी के विज़न और सामाजिक संदेश पर खुलकर चर्चा हुई।फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय जबकि फीमेल लीड के रूप में दिखेंगी हेली दरूवाला। एंसेंबल कास्ट में कबीर दुहान सिंह, मनु ऋषि चड्ढा, हेमंत पांडेय, इंदिरा कृष्णा, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अघ्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माता कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ के अनुसार, “लव लॉटरी यह दिखाती है कि ज़िंदगी और न्याय कितने अप्रत्याशित हो सकते हैं। हम ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जो रोमांचक होने के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करे।”

