नई दिल्ली । दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने से जुड़े अहम मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है। यह मामला एक रिवीजन पिटीशन से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया था।
याचिकाकर्ता ने कथित अनियमितता के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था। अब इसी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती देकर राउज एवेन्यू कोर्ट में यह रिवीजन पिटीशन दायर की गई है। अब राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले का इंतजार रहेगा, क्योंकि यह मामला एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती से जुड़े नागरिकता और मतदाता पहचान के आरोपों पर केंद्रित है।

